क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत चरपोखरी बरनी रोड में रेलवे अंडरपास में जलजमाव के कारण नागरिकों, मरीजों, महिलाओं एवं वाहनों को आवागमन में कठिनाई एवं दुर्घटनाओ का सामना करना पड़ता है , यदि हाँ तो सरकार उक्त अंडरपास में जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?