क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत खरसंड पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं0 08 में 500 से अधिक आबादी वाले रविदास महादलित टोला में बारहमासी संपर्क सड़क नहीं है; इस संपर्क सड़क के निर्माण हेतु उक्त टोला में आर०डब्ल्यू०डी० सड़क से हजमा के घर तक सरकारी जमीन है एवं उसके आगे महादलित लोग सडक निर्माण हेतु मुफ्त में निजी जमीन देने के बावजूद विभाग जमीन को अधिग्रहित नहीं कर रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त महादलित टोला में आर०डब्ल्यू०डी० सड़क से हजमा के घर ब्रह्मा स्थान होते हुये दिनेश राम, भिखारी राम का दरवाजा होते हुये विजन राम के घर तक भूमि अधिग्रहण कराते हुये सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?