क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के प्रखंडों यथा सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं महिषी की हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि कोसी नदी से होने वाले सिपेज के कारण सालों भर जलमग्न रहता है जिस कारण वहॉ खेती बाड़ी नहीं हो पाती है और अन्नदाता किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक क्षति होती है, यदि हॉ, तो सरकार किसानों के हित में कबतक एक वृहद कार्य योजना बनाकर उक्त जन समस्या का निदान करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?