क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बायसी के अधीन अमौर प्रखंड के रमणी हाट से मरया टोला तक जाने वाली सड़क अब तक कच्ची रहने के कारण लोगों को आवागमन में विशेषकर वर्षाकाल में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?