क्या मंत्राी, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जिल पूर्वी चंपारण अन्तर्गत पिपराकोठी से कल्याणपुर होते हुए राजपुर जाने वाली लगभग 20 कि0मी0 पथ है जो पिपराकोठी कल्याणपुर और केसरिया प्रखण्ड को जोड़ते हुए जिला मुख्यालय को भी जोड़ती है इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहने चलती है सड़क की चौड़ाई कम होने के वजह से वाहनों को साईड लेने में घोर असुविधा होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूती कार्य कबतक कराने की विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?