स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 22.4.2024 के अंक में प्रकाशित “राज्य में नदियों को जोड़ने की कवायद, बाढ से मिलेगी राहत” शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में नदियों को जोड़ने की योजना के तहत गंडक, चन्द्रावत, कोहडा तथा सिकरना नदियों को जोड़कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाकर सिंचाई की योजना अप्रैल 2024 में बनाई गयी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना के तहत 168 किमी नए तटबंध का निर्माण होगा जिससे 03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि के लिये सिंचाई लाभ तथा 19 लाख हैक्टेयर किसानों की खेती की भूमि प्रतिवर्ष बाढ़ प्रभाव से वंचित होगी;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार राज्य में नदियों को जोड़ने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?