क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलांतर्गत प्रखंड दरियापुर के ग्राम फतेहपुर चैन गणेश मंदिर से सुअरा, सखनौली होते हुए भरहापुर पुल तक माही नदी का तटबंध पथ जर्जर है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त तटबंध पथ के जर्जर होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है;3.यदि उपर्यूक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त तटबंध पथ का मरम्मति कार्य कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?