क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल आमस का संचालन पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण भवन में ही किया जा रहा है, जिससे हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त प्रखण्ड में अपना नया भवन का निर्माण करवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?