क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के पिपरिया प्रखंड के पिपरिया पंचायत के डीह पिपरिया से पिपरिया करारी पिपिरिया दियारा से वलीपुर चौक तक ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क का निर्माण के साथ पुल का निर्माण कराया गया था इस पुल के पहुंच पथ का जमीन पर अतिक्रमण किये जाने के कारण के कारण डीह पिपरिया और वसौना टोला का आवागमन विगत 10 वर्ष से अवरूद्ध है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल के पहुंच पथ पर किये गए अतिक्रमण से मुक्ति कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?