क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत सिरौली में लोहारगांवा पुल से पोल्ट्री फार्म एवं महेंद्र सहनी के टोला होते हुए विंदा साहनी के बरगद के पेड़ तक लगभग 1 किलोमिटर कच्ची सड़क है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पथ का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं ,तो क्यों?