क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 13 हरिओम चौक से पश्चिम बलुवाही धार में पुल नहीं होने के कारण एवं वार्ड संख्या 14 में धोबी घाट देव यादव के खेत के पास पुल नहीं होने से स्थानीय लोगों का आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है , यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थलों पर कबतक पुल निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?