Back to Legislative Questions Repository
Q.No 959Starred Question Listed

सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना

श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी) पंचायती राज 12 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 20 जनवरी 2025 को प्रकाशित शीर्षक “गनौन पंचायत में लगाई गई सभी सोलर लाईट में से 35 पहले दिन से ही नहीं जल रही ” को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, पंचायतीराज  विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत राज्य सरकार ने प्रत्येक वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लागाने का निर्णय लिया है ;2. क्या यह बात सही है कि इस योजना के तहत राज्य भर में कुल 11 लाख 75 हजार सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने का लक्ष्य रखा गया  है ;3. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत केवटी विधानसभा क्षेत्र सहित लगभग विधानसभा में लगे सोलर स्ट्रीट लाइट का बैटरी ब्लास्ट होने के कारण कई गांव अंधकारमय हो चुका है;4.  यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दरभंगा जिलान्तर्गत लगे सभी विधानसभा में सोलर स्ट्रीट लाइट का उच्च स्तरीय टीम गठन कर जांच करते हुए उच्च गुणवत्ता वाला सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का विचार रखती है,  नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
12 मार्च, 2025
Member
श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी)
Department
पंचायती राज
Ministry
पंचायती राज
MLA Profile
MURARI MOHAN JHA (86)
MURARI MOHAN JHA (86)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Keoti - Darbhanga (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Oct 1957
Address
Village-Darhar, Post Office-Laheriyasarai, Police Station-Bahadurpur, District-Darbhanga-846001