क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला अंतर्गत प्रखंड हवेली खड़गपुर के तेलियाडीह पंचायत के वार्ड 01 एवं 02 में 250 दलित परिवार को इन्दिरा आवास योजना अंतर्गत दो तल के आवास बनाए गए हैं; जिसमें दूसरे तल के कमरे में जाने का रास्ता बालकनी से होकर है;क्या यह बात सही है कि उक्त सभी आवासों का बालकनी क्षतिग्रस्त होने के कारण कमरे में जाने का रास्ता बंद हो गया है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं; तो क्या सरकार उक्त गरीब दलित परिवारों के क्षतिग्रस्त बालकनी को बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?