क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत तरैया विधान सभा क्षेत्रा के ईशुआपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, फेनहारा गददी एवं पंचायत सरकार भवन, छपिया के बीच डाबरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आम आवागमन एवं छात्र छात्राओं को आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्थान पर एचएल ब्रिज का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?