क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बतलाने का कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि अरवल प्रखण्ड के कोरियम पीएचसी अस्पताल तक संपर्क पथ जर्जर व संकीर्ण होने के कारण एम्बुलेन्स को आने – जाने में दिक्कत होती है जिससे मरीज़ो को कोरियम प्राथमिक अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कोरियम अस्पताल तक सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?