क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला के अंतर्गत डंडारी प्रखण्ड के महिपाटोल पंचायत के प्रतारपुर एवं पचुरखी गांव भौगोलिक दृष्टिकोण से पंचायत से अलग-थलग है;2. क्या यह बात सही है कि पंचायत के कार्य संचालन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा नये पंचायत निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त गांवों को वर्त्तमान पंचायत से हटाकर नये पंचायत का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?