क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता के द्वारा पत्रांक 146/बेगूसराय, दिनांक 28.01.2025 को राज्य योजना (नाबार्ड) अन्तर्गत चयनित पुल के लिए स्टेट टेक्निकल एजेंसी (एस.टी.ए.) एम.आई.टी. मुजफ्फरपुर को वीरपुर प्रखण्ड के (कंस्ट्रक्शन ऑफ एच.एल. आर.सी.सी. ब्रिज ओभर कोरनूमा रिभर एट सरौंजा विलेज) पुल के प्राक्कलन की टेक्निकल भीटिंग प्रदान करने की मांग की गयी थी परन्तु आजतक उक्त पुल के टेक्निकल भीटिंग एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान नहीं हो पाने के कारण निर्माण कार्य बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का टेक्निकल भीटिंग के साथ प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कराते हुए यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?