क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम पंचायत एवं महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत के बीच उच्च स्तरीय पुल का निर्माण नहीं होने के कारण बांध के भीतर बसने वाले हजारों लोगों को हाल ही बने पीपा पुल से आवागमन करने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थल पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?