क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बायसी अधीन अमौर प्रखंड के एप्रोच रोड L039 से डुमरी जाने वाली सड़क का शिलान्यास कार्य प्रारंभ वर्ष 2017 में हुआ था, जिसका निर्माण अब तक नही किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण नहीं होने पर उन्हें डिबार ना कर 8 साल तक बार बार कार्यावधि विस्तार देने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य अधुरा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो उक्त सड़क के संवेदक को बार बार कार्यावधि विस्तार देने के बावजूद सड़क का निर्माण पूरा नही होने का क्या औचित्य है ?