क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: –1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया प्रखंड में सिकरहना नदी के बाएं तटबंध पर उत्तरी घोघा पंचायत के गहवा टोला घाट, मलाही टोला घाट, नवका टोला घाट एवं बकुलहर घाट कटाव से क्षतिग्रस्त है;2. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत ही मझौलिया प्रखंड में सिकरहना नदी के दाएं तटबंध पर कदमवा घाट, डुमरी बिचला टोला घाट, महनवा गाँव, बथना, बढ़ईया टोला एवं गढ़वा में नदी के कटाव से गांवो के लोगों का जीवन प्रभावित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार क्षतिग्रस्त बांधों पर पक्का ठोकर का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?