क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड अतरी के बदरा टेउरा मुख्य पथ में ग्राम वेदपुरा से बनमा गोसाईमठ आहर होते हुये बनमा गोसाईमठ महादलित टोला तक आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त महादलित टोला में सड़क के निर्माण नहीं रहने के कारण आम जनता को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त महादलित टोला में सड़क का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?