क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत कटिहार पूर्णियॉं पथ के पुराने संरेखण एन०एच० 131ए दलन चौक से मनिहारी मोड़ होते हुए कुशवाहा चौक तक पथ के जीर्ण-शीर्ण रहने के कारण यातायात में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का विचार कबतक रखती है, नहीं तो क्यों?