क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत प्रखण्ड परसा के ग्राम-परसादी कोनहारा से परसौना होते हुए बाखे नाहर तक किसानों के फसल बचाव हेतु रिंग बॉध का निर्माण किया गया है, परन्तु ग्राम-वाखे नाहर के पास स्लुईस गेट नहीं होने के कारण किसानों का फसल बाढ़ के पानी के जल जमाव होने के कारण नष्ट हो जाता है, यदि हा, तो सरकार उक्त ग्राम-वाखे नहर के पास कबतक स्लुईस गेट का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?