क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क की मरम्मती /पक्कीकरण करने का प्रावधान किया गया है, परन्तु बिक्रम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नौबतपुर निजामपुर RCD रोड से चेचौल शिव मंदिर भाया बिहटा सरमेरा सड़क जर्जर हो जाने से आमजन के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित संपर्क सड़क की मरम्मती /पक्कीकरण कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?