क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सोनमोहन के वार्ड 3 से सागर पासवान के घर होते हुये भोली पासवान के घर तक एवं वार्ड सं0 18 में दुर्गा पासवान के घर होते हुये मंदा सिमान तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हां तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोधर कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?