क्या मंत्री, ग्रमीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सूर्यगढा प्रखंड के पीरी थाना से कटहरा गांव तक की ग्रामीण सडक जर्जर होने से ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कब तक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?