क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत प्रखण्ड अंचल फुलवारी के ग्राम पकरी में स्थित उद्योग गृह निर्माण समिति के सड़क सं0-02 के सड़क सह नाला निर्माण हेतु विभाग द्वारा 06 माह पूर्व सर्वेक्षण कराया गया है, परन्तु अभी तक उक्त सड़क सह नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, यदि हां तो सरकार उक्त सड़क सह नाला का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?