क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत मणिक चौक दक्षिण पंचायत के धकजरी से चकबा तक का ईंट सोलिंग सड़क जर्जर है, जिससे आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सोलिंग सड़क का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?