क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर पंचायत स्थित पथरदेवा वार्ड संख्या 1 में शंभू पासवान के घर से पथरदेवी थान तक सड़क एवं कजरा धार में पूल नहीं रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में असुविधा होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क निर्माण के साथ-साथ कजरा धार में पुल निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?