क्या मंत्री , पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के किशनपुर एवं पिपरा प्रखंड में विद्युत शवदाह गृह नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि दोनों प्रखंडों मे विद्युत शवदाह गृह नहीं रहने के कारण यहाँ के लोगों को पुराने तरीके से शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त वर्णित प्रखंड मुख्यालयों में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ , तो कबतक, नहीं तो क्यों?