क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत कार्य प्रमण्डल रक्सौल के अधीन छौड़ादानो प्रखण्ड के बैशखवा से पुरैनिया जाने वाली सड़क में स्कूल के समीप वर्ष-2017 में आये बाढ़ से पुल ध्वस्त हो गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पुल का निर्माण अभी तक नहीं होने से जिला मुख्यालय एवं प्रखण्ड मुख्यालय जाने में आम-जन को काफी असुविधा होती है तथा बरसात के समय सड़क अवरुद्ध हो जाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थल पर पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?