क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के झिलझिली पंचायत में एन.एच. 327 ई. से हबीब चेयरमैन के घर तक जाने वाली सड़क कच्ची रहने के कारण आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को कब तक पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?