क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतगर्त आदापुर प्रखंड के श्यामपुर पंचायत के श्यामपुर चौक के पास GBC केनाल पर स्थित पुल जर्जर अवस्था में रहने के कारण वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है, जिससे आमजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का निर्माण कब तक करवाने का विचार करती है, नहीं, तो क्यों?