क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत के ग्राम भुसड़ी में विगत डेढ़ वर्षाें से तथा सियानी पंचायत के ग्राम कुरमुरी में भी नल-जल योजना बाधित है,जबकि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा अपने पत्रांक-352/2024, दिनांक-22.10.2024 एवं पत्रांक-391/2024, दिनांक-30.10.2024 वर्णित स्थानों पर कार्य कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल, शेखपुरा को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है; यदि हाँ,तो सरकार वर्णित स्थानों पर शीघ्र नल-जल की समस्या से निजात दिलाने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?