Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1118Starred Question Listed

बाँझपन के संबंध में

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) पशु एवं मत्स्य संसाधन 13 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 28.12.2024 का प्रकाशित शीषर्क “दुधारू विदेशी प्रजाति के पशुओं  में बांझपन की समस्या बनती जा रही नासूर” के आलोक में  क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में दूध देने वाले अच्छे नस्ल के पशुओं में बांझपन की समस्या तेजी से फैल रही है ;2. क्या यह बात सही है कि हरा चारा, भूसा एवं पोषक आहार में अधिक रासायनिक खाद का प्रयोग के करण दुधारू पशुओं में बांझपन की समस्या उत्पन्न  हो रही है एवं किसानों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो  सरकार दुधारू पशुओं में बांझपन की समस्या रोकने हेतु अविलम्ब कार्रवाई करने का विचार  रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
13 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
Ministry
पशु एवं मत्स्य संसाधन
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947