क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखंड अंतर्गत अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से प्रेमनगर होते हुये चन्द्रदेई तक पथ की चौड़ाई कम होने के कारण ग्रामीणों एवं यात्रियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है; साथ ही स्टेशन से राजधानी पटना एवं दिल्ली, कोलकाता, बंगलौर एवं गलगलिया जाने के लिये सड़क पर यात्रियों का भारी दबाब बना रहता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?