क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत मांझा, बरौली, सरफरा, धर्मपरसा, कहला-विशुनपुरा, बढेयामोड, मिर्जापुर, विशुनुपरा, मोगल-बिरैचा, कबिलासपुर, कोइनी, बंगरा, माधोपुर, नौतन, नकरो भवानी मुख्य बजार में एक भी सार्वजनिक शुद्ध पेयजल केन्द्र एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों पर शुद्ध पेयजल केन्द्र एवं शौचालय का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?