Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2348Starred Question Listed

एक्सप्रेस-वे से जोड़ना

श्री अजीत कुमार (95) (काँटी ) पथ निर्माण विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भारत सरकार द्वारा गोरखपुर -सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है जो गोपालगंज पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण होते हुए सिल्लीगुड़ी तक प्रस्तावित है;2. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला उतर बिहार का प्रवेश द्वार एवं प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र है, जिसके उक्त एक्सप्रेसवे से जुड़ने से कपड़ा और लीची सहित अन्य व्यापारिक उत्पादों के व्यापार सहित परिवहन में भी आसानी होगी;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार क्षेत्रीय विकास, व्यापारिक विस्तार एवं औद्योगिक संभावनाओं को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिले को  वर्णित एक्सप्रेसवे से जोड़ने का विचार रखती है,  हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
श्री अजीत कुमार (95) (काँटी )
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
AJIT KUMAR (95)
AJIT KUMAR (95)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kanti - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Dhamauli Ramnath, Tola-Madhuban, PO-Kalwari, Police Station-Kanti, District-Muzaffarpur, Bihar