Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1087Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री मुकेश कुमार यादव (27) (बाजपट्टी) कृषि 13 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुमखी पालन योजना वर्ष 2011 से राज्य के सभी जिलों में चलाया जा रहा है जिसमें मधुमखी पालक सामान्य किसान को 75 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों में किसानों के बीच बॉक्स वितरण करने वाले कम्पनी द्वारा पदाधिकारियों से मिलीभगत कर कागज पर ही बॉक्स वितरण किया जाता है एवं  एक ही बॉक्स को स्थान बदलकर किसानों का फोटो खिचा जाता है, परन्तु सतह पर दर्शाये गये संख्या के अनुसार किसानों को बॉक्स उपलब्ध नहीं कराया जाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के  उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार इसकी जॉच कराकर दोषी पदाधिकारी एवं एजेंसी के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती  है,नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
13 मार्च, 2025
Member
श्री मुकेश कुमार यादव (27) (बाजपट्टी)
Department
कृषि
Ministry
कृषि
MLA Profile
Mukesh Kumar Yadav (27)
Mukesh Kumar Yadav (27)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Bajpatti - Sitamarhi (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1980