क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र घाटकुसुम्भा प्रखंड के ग्राम जितवारपुर, चेवाड़ा प्रखंड के ग्राम अरारी एवं अरियरी प्रखंड के ग्राम बलरामबीघा में पानी की टंकी क्षतिग्रसत) तथा पाईप क्षतिग्रसत एंव मोटर जल जाने के करण ग्रामीणों को पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है; जबकि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा लगभग 12 पत्र (उदाहरण स्वरूप पत्रांक-150/2024, दिनांक-27.08.2024, पत्रांक-352/2024, दिनांक-22.10.2024, पत्रांक-296/2024, दिनांक-09.10.2024) कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल, शेखपुरा को देने बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है,यदि हाँ. तो सरकार पदाधिकारी के विरूद्ध जाँच कराकर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?