क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि, क्या यह बात सही है कि, वर्ष 2024 में मुंगेर जिला के सदर अंचल के श्रीमतपुर पंचायत के लगभग 400 लोगों को बाढ़ राहत राशि दी गई है, जहाँ बाढ़ का पानी कभी नहीं आता है, यदि हाँ, तो सरकार इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?