क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें की:-1. क्या यह बात सही है की कैमूर जिलान्तर्गत रामगढ नगर पंचायत में लोक स्वास्थ्यअभियंत्रण विभाग द्वारा दिनांक 29.11.2004 को जल मीनार का निर्माण कराया गया था, परन्तु उक्त जल मीनार का जल आपूर्ति पाइप लाइन ध्वस्त हो जाने के कारण नगरवासियों को शुद्ध पेय जल आपूर्ति नहीं हो पा रहा हैं जिससे नगरवासी परेशान हैं, यदि हाँ तो सरकार नया जल आपूर्ति पाइप लाइन बिछाकर शुद्ध पेय जल आपूर्ति करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यों?