क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलामुख्यालय नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं0-01 में इमलीगोला चौक से एफ0सी0आई0 गोडाउन होते हुए किशनगंज-ठाकुरगंज पी0डब्लु0डी0 रोड़ तक जर्जर सड़क रहने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक, उक्त सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?