क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत रुन्नीसैदपुर प्रखण्ड के प्रेमनगर पंचायत में खाता नं०- 2341, खेसरा नं0 230/11566, रकवा 3 डीसमिल बिहार सरकार की जमीन पर भूमिहीन परिवार वास कर रहे है, इसके वासगीत पर्चा निर्गमन का मामला डी० सी० एल० आर० कार्यालय के स्तर पर लंबित है; यदि हाँ तो सरकार उक्त जमीन पर बसे2. यदि उपरोक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस परिवार को संबंधित जमीन का वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों