क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकाट विधान सभा के प्रखण्ड-काराकाट, पंचायत-देव में ग्राम-देवमार्कण्डेय पश्चिम एवं देनरी ग्राम के पूरब कृषि भूमि बहुत बड़े क्षेत्रफल में फैला है जहाँ खरीफ एवं रबी फसलों के जुताई, बुआई, कटाई के समय बड़े पैमाने पर किसानों एवं मजदूरों की उपस्थिति रहती है, तथा वहाँ शुद्ध पेयजल का घोर संकट रहता है , यदि हाँ तो सरकार उक्त क्षेत्र में पेयजल हेतु चापाकल लगाने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?