क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम नगर निगम क्षेत्र में एक भी स्थाई कुड़ा डम्पिंग स्थान नहीं रहने के करण नगर में चारो तरफ गंदगी का अम्बार लगा रहता है, जिससे आमजनता को कठिनाई होती है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त नगर निगम क्षेत्र में जमीन का अधिगहण कर एक स्थाई कुड़ा बनाने का विचार रखती है, नही तो क्यों?