क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मसौढ़ी नगर परिषद मसौढ़ी के रजिस्ट्री ऑफिस से संत मैरी स्कूल होते हुए मणीचक तालाब तक सड़क जर्जर स्थिति में है एवं जल जमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजनो को आवागमन में काफी कठिनाई होती है,यदि हां ,तो सरकार कबतक उक्त वर्णित पथो को पी0सी0सी0 कराते हुए नाला निर्माण कराने पर विचार रखती है, हाँ तो कब तक,नही तो क्यों ?