क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड-शेरघाटी के पंचायत-कचौड़ी के वार्ड-16 भुसभुसिया के महादलित टोला टिलूटांड में पिछले एक वर्ष से नल-जल योजना का मोटर जल चूका है और विभाग द्वारा निकालकर ले गया है परन्तु अभीतक नया मोटर स्थापित नहीं करने से योजना के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं,तथा पाइप लाइन भी पुरी तरह क्षतिग्रस्थ हो चुका है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक वंचित ग्रामीणों तथा मोटर लगाकर एवं पाईप की मरम्मतीकरण कराकर उक्त योजना का लाभ देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?