क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के त्रिवेणी गंज विधान सभा अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिलुआहा में रानीपट्टी वितरणी नहर से अनुसूचित जाति टोला दिनेश सरदार के घर से होते हुए कुम्हार टोला रानीपट्टी वितरणी नदी तक तथा त्रिवेणी गंज खट्टर चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग-327A से प्रतापगंज फोरलाईन तक सड़क निर्माण एवं संकीर्ण रहने के कारण उक्त क्षेत्र के ग्रामो की जनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार उक्त सड़को का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?