क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलार्न्तगत प्रखंड ओबरा के पंचायत करसाँव के ग्राम करसाँव में करसाँव कब्रिस्तान है जिसका खाता नं0 148 खेसरा 675 रकवा 23 डीसीमल प्लॉट 749-18 डिसीमल है, जिसका टेंडर वर्ष 2022 में हुआ था लेकिन अभी तक कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम शुरू नही हुआ है, जिस वजह से असमाजिक तत्वों के द्वारा कब्रिस्तान का अतिक्रमण किया जा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराते हुए दोषियों के खिलाफ कारवाई कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?